उत्तर प्रदेश के संडीला रेलवे स्टेशन के नज़दीक आज रेलवे की गंभीर चूक के चलते 3 गनमैनों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह हादसा लखनऊ और हरदोई रूट पर संडीला और उमरताली स्टेशनों के बीच घटी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 3 गैंगमैन रेल ट्रैक पर ड्रिलिंग का काम कर रहे थे। इसके लिए रेल रूट को ब्लॉक करने के लिए रेलवे को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। सबह 11.55 बजे ये गैंगमैन जब ट्रैक पर काम कर रहे थे, तभी उनमें से तीन वहां से गुजर रही कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस गुजर गई।
Related Stories
उत्तर रेलवे के मुताबिक घटना के बाद रेलवे के अधिकारी तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके साथ ही इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।