नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने प्रस्तावित केंद्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कार्य प्रणाली तय करने के लिए एक समिति गठित करने को मंगलवार को मंजूरी दे दी। सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, समिति की अध्यक्षता राज्यपाल के सलाहकार के.के. शर्मा होंगे।
Related Stories
समिति के सदस्यों में वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त, राज्यपाल के वित्तीय आयुक्त, गृह विभाग के प्रधान सचिव, योजना, विकास एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव, लोक निर्माण विभाग के आयुक्त/सचिव, लद्दाख मामलों के विभाग के आयुक्त/सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राजस्व विभाग के सचिव और कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों के विभाग के सचिव शामिल होंगे।