1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चारों तरफ से मुंह की खाने के बाद अब कश्मीर मुद्दे को लेकर ICJ जाएगा पाकिस्तान

चारों तरफ से मुंह की खाने के बाद अब कश्मीर मुद्दे को लेकर ICJ जाएगा पाकिस्तान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 08:04 pm IST

चारों तरफ से मुंह की खाने के बाद कश्मीर के मुद्दे पाकिस्तान की सरकार ने इटंरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) जाने का फैसला किया है।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan

इस्लामाबाद: चारों तरफ से मुंह की खाने के बाद कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की सरकार ने इटंरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) जाने का फैसला किया है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने फैसले की पुष्टि की। विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा, "विवादित कश्मीर के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने के लिए एक सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है।"

उन्होंने कहा कि निर्णय लेने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया गया था, और इस मामले को जल्द से जल्द आईसीजे में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून मंत्रालय जल्द ही इस संबंध में और विवरण जारी करेंगे।

गौरतलब है कि भारत ने 5 अगस्त को कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का ऐलान किया था तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी तरह के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन और लाहौर बस सेवा को भी बंद कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश