1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बलात्कार के बाद तीन वर्षीय बच्ची आईसीयू में

बलात्कार के बाद तीन वर्षीय बच्ची आईसीयू में

 Written By: PTI
 Published : Jun 14, 2015 11:01 pm IST,  Updated : Jun 14, 2015 11:02 pm IST

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के फिलंज गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर बलात्कार किया । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस मामले की सूचना

बलात्कार के बाद तीन...- India TV Hindi
बलात्कार के बाद तीन वर्षीय बच्ची आईसीयू में

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के फिलंज गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर बलात्कार किया ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस मामले की सूचना सफदरजंग अस्पताल से मिली, जहां पर बच्ची को कल रात इलाज के लिए लाया गया था।

डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची का उपचार किया गया और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। बहरहाल, उसे अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में रखा गया है।

बच्ची का ताल्लुक एक गरीब परिवार से है और उसके पिता रेहड़ी लगाते हैं। उसके परिवार को दुष्कर्म की घटना में एक पड़ोसी के शामिल होने का शक है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी गईं हैं और उसकी तलाश में दबीश दी जा रही है। वह घटना के बाद से ही फरार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत