1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से भिड़ंत, भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से भिड़ंत, भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 19, 2026 09:59 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 10:00 am IST

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आज से आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा, जिसमें बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से नहीं खेल पाएंगे।

England vs Pakistan - India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट की जंग एक बार फिर शुरू होने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी, क्योंकि दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अहम मुकाबलों में उतरेंगी। भारत में भी फैंस इस सीरीज के हर मुकाबले को लाइव देख सकेंगे।

पाकिस्तान ने आखिरी बार 2020 में इंग्लैंड का दौरा किया था। इसके बाद इंग्लैंड ने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया। पाकिस्तान ने 2024/25 में घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद टीम एक सीरीज हारी और दो सीरीज ड्रॉ करा चुकी है। इंग्लैंड की धरती पर पाकिस्तान ने आखिरी बार 1996 में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद 2016 और 2018 में सीरीज ड्रॉ रही, जबकि 2020 में इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। इस बार पाकिस्तान के पास लंबे समय से चले आ रहे इस सूखे को खत्म करने का मौका है। हालांकि, पहले टेस्ट में बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से मैदान में नहीं उतर पाएंगे, क्योंकि वह चोटिल हैं।

WTC के लिहाज से अहम सीरीज

यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। इंग्लैंड फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में सातवें और पाकिस्तान आठवें स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए सीरीज के हर टेस्ट का नतीजा काफी महत्वपूर्ण होगा। इंग्लैंड की टीम नए दौर में प्रवेश कर रही है। बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जो रूट एक बार फिर टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। इस सीरीज में मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं, पाकिस्तान भी नए नेतृत्व के साथ मैदान पर उतरेगा। बाबर आजम को दोबारा टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है, लेकिन हाथ में चोट के कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा टीम की कमान संभालेंगे।

कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 19 अगस्त से हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा। मुकाबले के बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स और तीसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में होगा। तीनों टेस्ट मैच इंग्लैंड के स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होंगे। भारतीय समयानुसार तीनों मुकाबले दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे।

भारत में कहां देखें लाइव?

भारत में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीनों टेस्ट मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। भारतीय फैंस टीवी पर ये मुकाबला सोनी टेन 5 और सोनी टेन 5 HD चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • 19-23 अगस्त: पहला टेस्ट, हेडिंग्ले, लीड्स 
  • 27-31 अगस्त: दूसरा टेस्ट, लॉर्ड्स, लंदन 
  • 9-13 सितंबर: तीसरा टेस्ट, एजबेस्टन, बर्मिंघम 

दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड में दिखेगा राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर का जलवा, सरे ने 6 मैचों के लिए किया साइन

जो रूट रचेंगे इतिहास? सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल