1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 6 साल की बच्ची से 35 साल के युवक ने की शादी, हुआ फरार

6 साल की बच्ची से 35 साल के युवक ने की शादी, हुआ फरार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2015 03:53 pm IST,  Updated : Jun 27, 2015 04:24 pm IST

जयपुर: राजस्थान के एक गांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित विवाह करने का मामला सामने आया है। राज्य के चितौड़गढ़ जिले में गंगरार की सोनियान पंचायत के एक

गंगरार के उपखंड अधिकारी ग्यानमल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर आरोपी वार्ड सदस्य रतन लाल जाट के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित कर दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जाट द्वारा गांव की ही 6 साल की बच्ची से गत बुधवार को बच्ची के परिजन की मौजूदगी में विवाह करने की सूचना मिली है। सूचना के बाद जांच के लिए जांच दल भेजा गया लेकिन आरोपी अपने मकान में नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत