1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में सात घंटे के भीतर 4 बार भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

गुजरात में सात घंटे के भीतर 4 बार भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2019 08:07 pm IST,  Updated : Jan 20, 2019 08:07 pm IST

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में रविवार को सात घंटे के भीतर चार हल्के भूकंप दर्ज किए गए, लेकिन फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

अहमदाबाद: गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में रविवार को सात घंटे के भीतर चार हल्के भूकंप दर्ज किए गए, लेकिन फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गुजरात के भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान के अनुसार, भूकंप के झटके साढ़े सात घंटे की अवधि में महसूस किए गए। पहले झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 1.4 थी, जिसका केंद्र कच्छ क्षेत्र के भचाऊ से आठ किलोमीटर पर स्थित था।

संस्थान के अनुसार, दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने 4.1 मापी गई और इसे अपराह्न् 12.23 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र सौराष्ट्र के उना से 38 किलोमीटर पर 19.7 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

तीसरे झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.2 मापी गई, और इसे तीन मिनट बाद ही महसूस किया गया, जिसका केंद्र कच्छ क्षेत्र के भचाऊ से 29.6 किलोमीटर पर था।

चौथे झटके की तीव्रता भी रिक्टर पैमाने पर 2.2 थी और यह अपराह्न् 1.37 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र सौराष्ट्र क्षेत्र के सुरेंद्रनगर से कोई 31 किलोमीटर पर स्थित था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत