1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 24 घंटे में 4 अमरनाथ यात्रियों की मौत, 26 तक पहुंची मरने वालों की संख्या

24 घंटे में 4 अमरनाथ यात्रियों की मौत, 26 तक पहुंची मरने वालों की संख्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2019 06:13 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 06:13 pm IST

अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 24 घंटों में चार तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 26 तक पहुंच गई है।

4 Amarnath pilgrims die, death toll in this year's yatra reaches 30- India TV Hindi
4 Amarnath pilgrims die, death toll in this year's yatra reaches 30

श्रीनगर | अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 24 घंटों में चार तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। हर वर्ष होने वाली इस हिंदू तीर्थयात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारी के मुताबिक तीन तीर्थयात्रियों की मंगलवार को मृत्यु हो गई, जबकि बुधवार को एक अन्य तीर्थयात्री की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद पिछले 23 दिनों में मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 26 हो गई है।

Related Stories

एसएएसबी के अधिकारियों ने कहा कि इस यात्रा के दौरान दो स्वयंसेवकों सहित दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हुई है। पिछले 23 दिनों में 2.96 लाख तीर्थयात्रियों ने गुफा में जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। पिछले साल 60 दिनों की लंबी अवधि के दौरान कुल 2.83 लाख तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत