1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रा आधार शिविर के रास्ते में दो बसों की टक्कर, 12 तीर्थयात्री घायल

अमरनाथ यात्रा आधार शिविर के रास्ते में दो बसों की टक्कर, 12 तीर्थयात्री घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2019 07:42 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 07:42 pm IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रास्ते में दो बसों की टक्कर में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। 

amarnath- India TV Hindi
अमरनाथ यात्रा आधार शिविर के रास्ते में दो बसों की टक्कर, 12 तीर्थयात्री घायल Image Source : SOCIAL MEDIA

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रास्ते में दो बसों की टक्कर में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर के समय श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वानपोह के निकट टुर्की-टशलॉ पर हुई।

अधिकारी ने कहा कि एक बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह वहां खड़ी दूसरी बस से भिड़ गई। उन्होंने कहा कि बसें मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में स्थित बलटाल आधार शिविर की ओर जा रही थीं। अधिकारी ने कहा कि इस दौरान 12 तीर्थयात्री घायल हो गए। वे सभी राजस्थान के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी हालत स्थिर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत