1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में ट्रक से कुचलकर 4 महिलाओं की मौत

बिहार में ट्रक से कुचलकर 4 महिलाओं की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2015 01:39 pm IST,  Updated : Jun 08, 2015 01:42 pm IST

जमुई: बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर चार महिलाओं की मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक

बिहार में ट्रक से...- India TV Hindi
बिहार में ट्रक से कुचलकर 4 महिलाओं की मौत

जमुई: बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर चार महिलाओं की मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर पिरहिंडा मुसहरी गांव के पास कई महिलाएं गर्मी के कारण घर के बाहर सड़क के किनारे बैठी थीं। इसी दौरान शेखपुरा की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे बैठी चार महिलाओं को कुचल दिया। चालक इसके बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। चारों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिकंदरा के थाना प्रभारी संजय यादव ने सोमवार को बताया कि मृतकों में केशरी देवी (28), आशा देवी (26), रीता देवी (24) और अनिता देवी (25) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत