1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत 5 सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत 5 सैनिक शहीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2021 07:42 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 08:00 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक ‘जूनियर कमीशंड अधिकारी’ (जेसीओ) सहित पांच सैन्य कर्मी शहीद हो गए।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत 5 सैनिक शहीद - India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत 5 सैनिक शहीद  Image Source : ANI

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक ‘जूनियर कमीशंड अधिकारी’ (जेसीओ) सहित पांच सैन्य कर्मी शहीद हो गए। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोमवार को बताया कि एनबी सब जसविंदर सिंह, एनके मनदीप सिंह, सिपाही गज्जन सिंह, सिपाही सराज सिंह और सिपाही वैशाख एच ने शाहदरा, थानामंडी, राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में चल रहे ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी। 

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में एक गांव में तड़के अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने से एक जेसीओ और चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में सभी पांच सैनिकों की मौत हो गई। 

प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी। मौके पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है, ताकि आतंकवादियों के निकलने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें। 

पुंछ मुठभेड़ में 5 जवानों के जान गंवाने पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ये बहुत दुखद है, अब माहौल खराब होने लगा है। मुझे लगता है कि सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत