1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हवाला रैकेट का भांडाफोड़, 5 करोड़ कैश के साथ 7 लोग गिरफ्तार

हवाला रैकेट का भांडाफोड़, 5 करोड़ कैश के साथ 7 लोग गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan @NewsRaghav
 Published : Aug 27, 2019 01:08 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 05:16 pm IST

छापेमारी को हैदराबाद पुलिस की वेस्ट जोन टाक्स फोर्स ने अंजाम दिया है और छापेमारी के दौरान 5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है

5 crore hawala cash was seized by Hyderabad police- India TV Hindi
5 crore hawala cash was seized by Hyderabad police Image Source : INDIA TV

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय हवाला गैंग का पर्दाफाश करते हुए, 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उनके पास से 5 करोड़ की राशि जब्त की गई है। हैदराबाद कमिश्नर की वेस्ट ज़ोन टास्क फोर्स की टीम ने इस काम को अंजाम दिया, हवाला की इस नकदी को ट्रांसपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल में लायी गयी 2 कर और 1 बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार रात 11 बजे टास्क फोर्स की टीम ने जुबली हिल्स इलाके में एक कार की तलाशी ली, इस कार में 5 करोड़ रुपये थे लेकिन इतने बड़े कैश को लेकर कोई दस्तावेज नहीं थे, जब पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि विपुल पटेल नाम का व्यक्ति हवाला का रैकेट चलाता है और गैर कानूनी तरीके से लोगों के रुपयों को ट्रांसफर करता है, इस काम में 6 और आरोपी विपुल का साथ दे रहे थे, इन सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है ये सभी आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। मामले की आगे की जाँच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत