1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: ONGC टैंकर में विस्फोट से 5 लोगों की मौत, 12 जख्मी

केरल: ONGC टैंकर में विस्फोट से 5 लोगों की मौत, 12 जख्मी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 13, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 03:53 pm IST

यह विस्फोट सुबह लगभग 11 बजे ओएनजीसी टैंकर सागर भूषण के पानी के टैंक में हुआ। इस दौरान लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे...

shipyard- India TV Hindi
shipyard

कोच्चि: केरल के कोच्चि शिपयार्ड में मंगलवार को तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के एक टैंकर में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर घायल हो गए। विस्फोट के समय अधिकतर दैनिक मजदूर और ठेके पर काम करने वाले कामागार थे। मंगलवार को अवकाश होने की वजह से शिपयार्ड का कोई भी नियमित कामगार वहां मौजूद नहीं था।

यह विस्फोट सुबह लगभग 11 बजे ओएनजीसी टैंकर सागर भूषण के पानी के टैंक में हुआ। इस दौरान लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे। कोच्चि शिपयार्ड में बीते एक महीने से सागर भूषण की मरम्मत का काम चल रहा था।

पुलिस के आलाधिकारी और शिपयार्ड के शीर्ष अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त एम.पी. दिनेश ने मीडिया को बताया, "धमाके के बाद धुएं से दम घुटने से लोगों की मौत हुई है।" दिनेश ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं।

निजी अस्पताल में मौजूद मजदूर संघ के नेता ने कहा कि नौ मजदूरों को यहां भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत