1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद सर्जरी के बाद 5 लोगों की आंखों में संक्रमण

सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद सर्जरी के बाद 5 लोगों की आंखों में संक्रमण

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2018 11:43 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 11:43 pm IST

पांच अप्रैल को इन सभी की सर्जरी एम्स, रायपुर में हुई थी। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अजय दानी ने बताया कि सर्जरी के बाद इन लोगों की संबंधित आंखों में संक्रमण होने लगा, जिसके इलाज के लिए इन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया...

eye- India TV Hindi
eye

रायपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में मोतियाबिंद की सर्जरी कराने वाले पांच लोगों की आंखों में संक्रमण होने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पांच अप्रैल को इन सभी की सर्जरी एम्स, रायपुर में हुई थी। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अजय दानी ने बताया कि सर्जरी के बाद इन लोगों की संबंधित आंखों में संक्रमण होने लगा, जिसके इलाज के लिए इन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि मरीजों की पहचान कुशल सिंह (58), मानवेंद्र बनवाल (67), रामकिशन सोनी (67), तिलकराम कोठारे (69) और योगेश कुमार पांडे (67) के रूप में हुई है।

दानी ने बताया कि छह अप्रैल को इन लोगों की उन आंखों में संक्रमण पाया गया, जिनकी सर्जरी हुई थी। इसी बीच कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एम्स के बाहर प्रदर्शन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत