1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना में 5 महिला अधिकारी बनेंगी कर्नल, चयन बोर्ड ने दी मंजूरी

सेना में 5 महिला अधिकारी बनेंगी कर्नल, चयन बोर्ड ने दी मंजूरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2021 02:49 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 02:58 pm IST

भारतीय सेना के एक चयन बोर्ड ने गणना योग्य सेवा के 26 साल पूरे होने के बाद पांच महिला अधिकारियों को कर्नल (टाइम स्केल) रैंक पर पदोन्नत करने का रास्ता साफ कर दिया।

5 women officers to be promoted to colonel in Indian Army सेना में 5 महिला अधिकारी बनेंगी कर्नल, चयन- India TV Hindi
सेना में 5 महिला अधिकारी बनेंगी कर्नल, चयन बोर्ड ने दी मंजूरी (Representaational Image) Image Source : PTI

नई दिल्ली. भारतीय सेना के एक चयन बोर्ड ने गणना योग्य सेवा के 26 साल पूरे होने के बाद पांच महिला अधिकारियों को कर्नल (टाइम स्केल) रैंक पर पदोन्नत करने का रास्ता साफ कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कर्नल टाइम स्केल रैंक के लिए चुनी गई पांच महिला अधिकारियों में कोर ऑफ सिग्नल से लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सरदाना, ईएमई कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल सोनिया आनंद और लेफ्टिनेंट कर्नल नवनीत दुग्गल और कोर ऑफ इंजीनियर्स से लेफ्टिनेंट कर्नल रीनू खन्ना और लेफ्टिनेंट कर्नल रिचा सागर हैं।

रक्षा मंत्रालय ने आगे बताया कि कोर ऑफ़ सिग्नल, कोर ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स और कॉर्प्स ऑफ़ इंजीनियर्स के साथ सेवारत पहली बार महिला अधिकारियों के लिए कर्नल रैंक को मंजूरी दी गई। इससे पहले, सेना मेडिकल कोर, Judge Adv Gen एंड आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स में महिला अधिकारियों के लिए रैंक पर पदोन्नति लागू थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत