1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेताजी पर 50 और गोपनीय फाइलें सार्वजनिक की गईं

नेताजी पर 50 और गोपनीय फाइलें सार्वजनिक की गईं

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2016 08:28 am IST,  Updated : Mar 30, 2016 08:28 am IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 50 गोपनीय फाइलों की दूसरी किश्त जारी की।

subhash chandra- India TV Hindi
subhash chandra

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 50 गोपनीय फाइलों की दूसरी किश्त जारी की। ऑनलाइन उपलब्ध 1956 से 2009 तक की इन फाइलों में 10-10 फाइलें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और गृह मंत्रालय की है, जबकि 30 फाइलें विदेश मंत्रालय से जुड़ी हैं।

महेश शर्मा ने कहा, 'नेताजी पर गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने का अपना वादा पूरा करते हुए हम आज 50 गोपनीय फाइलों का सेट जारी कर रहे हैं।' ये फाइलें वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नेताजीपेपर्स डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ये फाइलें जारी करने के पीछे राजनीतिक उद्देश्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है। सरकार ने नेताजी पर 25 गोपनीय फाइलें जारी करने के बारे में बहुत पहले ही ऐलान कर दिया था, जब चुनाव की तारीखें घोषित भी नहीं हुई थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी को नेताजी की 119 वीं जयंती पर सौ गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत