1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देवघर में सस्पेंड किए गए 66 पुलिसकर्मी

देवघर में सस्पेंड किए गए 66 पुलिसकर्मी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 06:15 pm IST

देवघर में 66 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का निर्णय एसपी नरेंद्र सिंह ने किया।

jharkhand police- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

देवघर। देवघर में 66 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का निर्णय एसपी नरेंद्र सिंह ने किया। दरअसल एसपी श्रावणी मेले को लेकर जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्हें मेले में तैनात 66 पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी से गायब मिले, जिसके बाद उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेले में सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी लापरवाही करेंगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मेले में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। लेकिन इसमें से कुछ पुलिसकर्मी बिना सूचना के ड्यूटी से गायब थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत