1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम के गोलाघाट में 8 दिन तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए उठाया गया कदम

असम के गोलाघाट में 8 दिन तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए उठाया गया कदम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2020 02:45 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 02:45 pm IST

मोदी ने कहा कि टोटल लॉकडाउन के दौरान वाहनों की आवाजाही, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस को खोलना, गैर-जरूरी सामनों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और दुकानों को खोलना प्रतिबंधित रहेगा।

8-day 'total lockdown' in Assam's Golaghat town from Thursday evening- India TV Hindi
8-day 'total lockdown' in Assam's Golaghat town from Thursday evening Image Source : GOOGLE

गोलाघाट। असम सरकार ने गुरुवार शाम से अगले आठ दिनों के लिए गोलाघाट में टोटल लॉकडाउन का फैसला किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया है। गोलाघाट के जिलाधिकारी बिभाष चंद्र मोदी ने कहा कि गोलाघाट नगर निगम सीमा में गुरुवार शाम सात बजे से टोटल लॉकडाउन लागू किया जाएगा। यह अगले आठ दिनों तक जारी रहेगा। यह कदम कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है। यह टोटल लॉकडाउन 17 जुलाई शाम 7 बजे तक लागू रहेगा।

उन्‍होंने कहा कि हाल ही में यहां कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, जो सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक बड़ा खतरा है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए उपायों के बावजूद यह तेजी से फैल रहा है।  

मोदी ने कहा कि टोटल लॉकडाउन के दौरान वाहनों की आवाजाही, सरकारी और प्राइवेट ऑफ‍िस को खोलना, गैर-जरूरी सामनों के लिए शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स और दुकानों को खोलना प्रतिबंध‍ित रहेगा। गोलाघाट जिले में अबतक 617 कोविड-19 मरीज हैं।  

पड़ोसी जिले जोरहट में भी गुरुवार से एक सप्‍ताह के लिए टोटल लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में 28 जून से दो हफ्ते का टोटल लॉकडाउन जारी है, इसकी सीमा में गुवाहाटी शहर भी आता है। दीमा हसाओ और वेस्‍ट कर्बी एंगलोंग में भी टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। असम में बुधवार तक कुल 14,032 कोविड-19 संक्रमित थे और यहां अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत