1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Coronavirus: पटना में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन, डीएम ने किया ऐलान

Coronavirus: पटना में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन, डीएम ने किया ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 05:27 pm IST

पटना में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है।

Coronavirus: पटना में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन का ऐलान- India TV Hindi
Coronavirus: पटना में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन का ऐलान Image Source : PTI

पटना: पटना में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए डीएम ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में 7 दिनों के लिए पटना में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक यानी कि एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

आपको बता दें कि पटना जिले में कोरोना वायरस के अब तक एक हजार मामले सामने आ चुके हैं । वहीं प्रदेश में अबतक 98 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।