1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के 824 जवान पुलिस पदक से सम्मानित

देश के 824 जवान पुलिस पदक से सम्मानित

 Written By: IANS
 Published : Aug 15, 2015 07:56 pm IST,  Updated : Aug 15, 2015 07:58 pm IST

नई दिल्ली: देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर 824 जवानों को सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कांस्टेबल संजय धर मरणोपरांत राष्ट्रपति शौर्य पुलिस पदक से सम्मानित कए गए। कुल 824

देश के 824 जवान पुलिस पदक...- India TV Hindi
देश के 824 जवान पुलिस पदक से सम्मानित

नई दिल्ली: देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर 824 जवानों को सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कांस्टेबल संजय धर मरणोपरांत राष्ट्रपति शौर्य पुलिस पदक से सम्मानित कए गए। कुल 824 में से चार जवानों को राष्ट्रपति शौर्य पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 149 जवानों को शौर्य पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया, 76 जवानों को विशिष्ठ सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया और 595 जवान सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किए गए।

इनके अलावा, 44 जवानों को सुधारात्मक सेवा पदकों से सम्मानित किया गया, जिनमें तीन विशिष्ठ सेवा राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक और 41 सराहनीय सेवा सुधारात्मक सेवा पदक शामिल हैं।

यह भी पढ़े-  स्वतंत्रता दिवस पर भी पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, LoC पर की फायरिंग

                  गोंडा के मंदरसे में लहरा रहा है तिरंगा !

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को 24 पदक प्रदान किए गए, जिनमें सात विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक और 17 सराहनीय सेवा पुलिस पदक शामिल हैं। CBI के संयुक्त निदेशक एम.एम. ओबरॉय सहित छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

दिल्ली पुलिस के भी 20 अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें से चार अधिकारियों को शौर्य पुलिस पदक, दो को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 14 को सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 121 जवानों को सम्मानित किया गया, जिनमें से 46 को शौर्य पुलिस पदक, पांच को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक और 52 को सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

BSF के 53 जवानों को सम्मानित किया गया, जिनमें चार जवानों को शौर्य राष्ट्रपति पुलिस पदक, छह को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक और 43 को सराहनीय सेवा के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को 24 पदक दिए गए, जिनमें 19 विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक, एक राष्ट्रपति अग्निशम पदक और चार सराहनीय सेवा अग्निशमन सेवा पदक शामिल हैं। इसके अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को 11 पदक, सीमा सुरक्षा बल (SSB) को नौ पदक और विशेष सुरक्षा समूह (SGP) को तीन पदक प्रदान किए गए।

गृह मंत्रालय (खुफिया ब्यूरो) को 30 पुलिस पदक प्रदान किए गए, जिनमें छह विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 24 सराहनीय सेवा पुलिस पदक शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत