1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस पर भी पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, LoC पर की फायरिंग

स्वतंत्रता दिवस पर भी पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, LoC पर की फायरिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2015 10:12 am IST,  Updated : Aug 15, 2015 09:51 pm IST

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) से सटे भारतीय क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें तीन लोगों की

कश्मीर में पाकिस्तानी...- India TV Hindi
कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में 3 मरे, 20 घायल

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) से सटे भारतीय क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू के संभागीय आयुक्त पवन कोटवाल ने आईएएनएस से कहा, "मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए।"

उन्होंने कहा, "घायल नागरिकों को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए हमने इलाके में हेलिकॉप्टरों को रवाना किया है। मरीजों के बारे में सभी आपात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है।"

यह भी पढ़े- अच्छे संबंध भारत-पाकिस्तान के हित में: नवाज


कोटवाल ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा दागा गया एक गोला उस वक्त एक कार में जा लगा, जब उसमें तीन लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। उन्हें देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, कि इसी वक्त पाकिस्तान ने एक और गोला दाग दिया, जिसमें 20 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े- देश के 824 जवान पुलिस पदक से सम्मानित

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे मेंढर, सौजियान तथा मंडी सेक्टर के रिहायशी इलाकों में शनिवार सुबह गोलाबारी की शुरुआत की।

सेना के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि इन सभी स्थानों पर भारतीय सेना ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले में भारतीय सेना की चौकियों पर सुबह 7.30 बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू की गई।

उन्होंने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने 82 एमएम के मोर्टार और स्वचालित हथियारों से मंडी और सौजियान सेक्टर में हमारी चौकियों पर गोलीबारी की।"

उन्होंने कहा, "हमारी सेना ने भी प्रभावी तरीके से समान क्षमता के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की।" प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात में भी दो सेक्टरों में भारतीय चौकियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की ओर से तड़के तीन बजे भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।"

यह भी पढ़े- मुझे विश्वास है कि दाउद और सईद को भारत लायेंगे मोदी: तोगडि़या           

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत