1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 कर्मी Coronavirus से संक्रमित

तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 कर्मी Coronavirus से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 05:06 pm IST

तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 सुरक्षा और दमकल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इनमें से कोई भी राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित या वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आया है।

तमिलनाडु के राजभवन...- India TV Hindi
तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 कर्मी Coronavirus से संक्रमित Image Source : SOCIAL MEDIA

चेन्नई: तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 सुरक्षा और दमकल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इनमें से कोई भी राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित या वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी। राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा कि यहां तैनात कुछ कर्मियों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे, जिसके बाद 147 कर्मियों की जांच की गई। इनमें से 84 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें सुरक्षा और दमकल कर्मी शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, ''स्वास्थ्य विभाग ने सभी जांचे करने के बाद इन कर्मियों को पृथक-वास में भेज दिया है। ये सभी कर्मी राजभवन के बाहरी हिस्से में तैनात थे।'' बयान के अनुसार इनमें से कोई भी कर्मी राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित या वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आया।

इसमें कहा गया है, ''निगम स्वास्थ्य अधिकारी ऐहतियात के तौर पर कार्यालयों समेत पूरे राजभवन को संक्रमण मुक्त कर रहे हैं। राजभवन हालात पर करीबी नजर रखे हुए है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत