राष्ट्रीय खबरें
फ्री इंटरनेटबेसिक पर चला TRAI का डंडा, कंपनियों पर लगेगा जुर्माना
भारत की दूसरसंचार नियामक कंपनी TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने फेसबुक के फ्री बेसिक्स को तगड़ा झटका दे दिया है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों पर डाटा शुल्क की दरों में किसी प्रकार का भेदभाव करने पर रोक लगा दी है। आगे पढ़ें
कोर्ट में बोला हेडली भारत मेरा दुश्मन, लश्कर ने रची थी साजिश
आतंकवादी गतिविधियों को लेकर किसी विदेशी जमीन से गवाही देने के पहले मामले में पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने सोमवार को विशेष अदालत को बताया कि कैसे लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई हमले की साजिश रची और इसे अंजाम दिया। हेडली ने इसमें आईएसआई के अधिकारियों की भूमिका के बारे में भी अदालत को जानकारी दी। मुंबई हमले में अपनी भूमिका को लेकर अमेरिका में फिलहाल 35 साल की सजा काट रहे हेडली ने विशेष न्यायाधीश जीए सपन के समक्ष करीब साढ़े पांच घंटे की गवाही के दौरान 26 नवंबर, 2008 के मुंबई हमलों का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया। मुंबई हमलों में 166 लोगों की मौत हो गई थी। आगे पढ़ें
बदलाव लाने के लिए लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए लोगों की भागीदारी के महत्व की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास फेलो योजना (पीएमआरडीएफ) के तहत इन क्षेत्रों में काम करने वाले 200 युवाओं से बातचीत की।
पाकिस्तान ने कहा पठानकोट हमले में नहीं था मसूद अजहर का हाथ
पठानकोट हमले में भारत के दावे को झुठलाते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि इसमें मसूद अजहर का हाथ नहीं है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत में हुए इस हमले में जैश-ए- मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का हाथ होने के पुख्ता सबूत नहीं है। गौरतलब है कि पठानकोट एअरबेस पर हुए हमले में जवाबी कार्यवाही के दौरान 7 जवान शहीद हो गए थे। आगे पढ़ें
MCD के सफाई कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने के मुद्दे पर बंटे
नगर निगमों के सफाई कर्मचारी सोमवार को उच्च न्यायालय में पेश होने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त करने को लेकर बंट गए हैं और इनमें से एक तबका हड़ताल को स्थगित कर रहा है वहीं दूसरा इसे जारी रखने के पक्ष में है। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा, स्वतंत्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों के सभी 38 संघों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है जबकि उच्च न्यायालय ने हमसे इसे समाप्त करने के बारे में सोचने को कहा है।
अंतरराष्ट्रीय खबरें
अंतरराष्ट्रीय जिहादी ताकतों के सिर उठाने के पीछे पाक : न्यूयार्क टाइम्स
पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय जिहादी ताकतों को शह दे रही थी और यह आईएसआईएस के सिर उठाने में भी शामिल हो सकती है।
एक अमेरिकी दैनिक ने कई विदेशी संघर्षो में पाकिस्तान का हाथ होने पर एक कड़ा लेख लिखा है।
ISIS का खतरा भारत को भी: संयुक्त अरब अमीरात
इस्लामिक स्टेट से खतरे से भारत के अछूता नहीं होने की चेतावनी देते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि भारत के साथ इस खाड़ी देश का आतंकवाद रोधी सहयोग कहीं अधिक संस्थागत होने वाला है। गौरतलब है कि इस खाड़ी देश ने आईएसआईएस से संदिग्ध संपर्क रखने को लेकर करीब एक दर्जन भारतीयों को स्वदेश भेजा है। आगे पढ़ें
अफगानिस्तान में सेना की बस पर हमला, 3 सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान के बाल्ख प्रांत में सेना की एक बस को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गई। बाल्ख में यह हमला उस वक्त हुआ जब तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तीन सैनिकों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
बिजनेस खबरें
साल की तीसरी तिमाही में 7.3 फीसदी रही GDP ग्रोथ
सरकार ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए अर्थव्यवस्था विकास की रफ्तार का अनुमान बढ़ाकर 7.6 फीसदी व्यक्त किया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में GDP ग्रोथ 7.3 फीसदी रहने के बाद सरकार ने अपना ये अनुमान बढ़ाया है। वित्त वर्ष 2014-15 में रिकॉर्ड की गई 7.2 फीसदी GDP ग्रोथ की तुलना में यह अनुमान बहुत ज्यादा है। आगे पढ़ें
यूरोपीय बाजारों में नरमी से सेंसेक्स 330 अंक लुढ़का
शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी पर आज विराम लग गया और बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक बिकवाली दबाव से 330 अंक गिरकर 24,287.42 अंक पर बंद हुआ। जीडीपी आंकड़े जारी होने से पहले यूरोपीय शेयर बाजारों में कमजोर शुरूआत से कारोबार के आखिर में बिकवाली दबाव तेज हो गया।
रतन टाटा ने ई-वाणिज्य कंपनी मॉग्लिक्स में किया निवेश
प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने विश्व भर की स्टार्टअप कंपनियों में निवेश की पहल बरकरार रखते हुए औद्योगिक उत्पादों की खरीद से जुड़ी ई वाणिज्य कंपनी, मॉग्लिक्स में निवेश किया है। यह, इस साल टाटा का छठा निवेश है। इससे पहले पिछले महीने उन्होंने पांच कंपनियों - डॉगस्पॉट डाट इन, ट्रैक्स्न, कैशकारो, फस्र्टक्राय और टीबॉक्स - में निवेश किया था।
एंटरटेनमेंट की खबरें
प्रसार भारती बोर्ड में शामिल होंगी काजोल
हिन्दी फिल्म अभिनेत्री काजोल एक अंशकालिक सदस्य के तौर पर प्रसार भारती बोर्ड में शामिल होंगी। उपराष्ट्रीय हामिद अंसारी की अध्यक्षता वाली एक समिति ने पद के लिए प्रतिष्ठित लोगों की एक सूची से उनके नाम का चयन किया है। उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली एक तीन सदस्यीय समिति ने प्रसार भारती बोर्ड के अंशकालिक सदस्यों के दो रिक्त पदों के लिए नामांकन को लेकर फैसले की खातिर सोमवार को बैठक की। भारतीय प्रेस परिषद के प्रमुख सी के प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण सचिव सुनील अरोड़ा समिति के दो दूसरे सदस्य हैं।
‘कभी किसी को मुकम्मिल जहां’ के शायर निदा फ़ाज़ली नहीं रहे
उर्दू के मशहूर शायर निदा फ़ाज़ली की सोमवार को करीब 11:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु से हो गई। 78 साल के निदा का नाम दूनिया के बेहतरीन और मशहूर शायरों में शुमार है। वह न सिर्फ उर्दी अदब के बड़े शायर थे बल्कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के भी कई हिट गानें लिखे थे। आगे पढ़ें
सोहेल खान की अगली फिल्म में नायक बनेंगे नवाजुद्दीन
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्वकी सोहेल खान की आने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इससे पहले नवाजुद्दीन ने सोहेल खान के बड़े भाई सलमान खान अभिनीत फिल्म किक में एक खलनायक और बजरंगी भाईजान में पत्रकार का किरदार निभाया था।
खेल की खबरें
विश्व T-20 को देखते हुए रैना को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं धोनी
अगले महीने शुरू होने वाले विश्व टी20 को देखते हुए बल्लेबाजी क्रम में किसी भी तरह के बदलाव के अनिच्छुक भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सुरेश रैना के चौथे नंबर बल्लेबाजी करने को प्राथमिकता देगी फिर भले ही उप कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी ने तीसरे स्थान पर खेलने का विकल्प खोल दिया हो।
भारतीय महिला हाकी टीम ने श्रीलंका को 12-1 से हराया
भारतीय महिला हाकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में यहां श्रीलंका को 12-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने चौथे मिनट में रानी के गोल की मदद से बढ़त बनाई और फिर नियमित अंतराल पर गोल दागे।