नई दिल्ली: मुंबई में अवैध शराब पीने से मरने वालों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। रविवार को यह संख्या बढकर 94 हो गई और 45 लोग विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
आपको बता दें कि इन लोगों ने बुधवार रात मलवानी में अवैध शराब भट्टियों से शराब पी थी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अब तक लगभग 20 लोगों को पकड़ा है और 4 लोगों की तलाश अभी जारी है।
इस दौरान, मुंबई पुलिस ने लक्ष्मी नगर झुग्गी और अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर तलाशी लेने का अभियान शुरू किया है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसी ने यहाँ से शराब तो नहीं खरीदी थी। दिसंबर 2004 में मुंबई में इस तरह की दो घटनाओं में 87 लोगों की मौत हो गई थी।