1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खाने के लिए एक किसान का तीन लोगों ने मिलकर किया अपहरण

खाने के लिए एक किसान का तीन लोगों ने मिलकर किया अपहरण

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2015 09:39 am IST,  Updated : Sep 05, 2015 09:42 am IST

औरंगाबाद: यह दिल दहला देने वाली घटना औंरगाबाद जिले के घटंबरी में तीन व्यक्तियों ने खाने के लिए एक किसान का कथित रूप से अपहरण कर लिया। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे के कारण

खाने के लिए किया गया एक...- India TV Hindi
खाने के लिए किया गया एक किसान का अपहरण

औरंगाबाद: यह दिल दहला देने वाली घटना औंरगाबाद जिले के घटंबरी में तीन व्यक्तियों ने खाने के लिए एक किसान का कथित रूप से अपहरण कर लिया। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे के कारण तीनों कथित रूप से भूखे थे। जिसके कारण उन्होनें एक किसान का अपहरण कर लिया।


सहायक पुलिस निरीक्षक शंकर शिंदे ने बताया कि आरोपियों ने रविवार को किसान सुदाम सुराडकर को अगवा कर लिया, उसका टिफिन बॉक्स छीन लिया और खाना खा लिया। उन्होंने फिर सुराडकर के रिश्तेदारों को फोन किया और उन्हें और खाना भेजने को कहा।

शिंदे के अनुसार अपहर्ताओं ने रिश्तेदारों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो वे सुराडकर को नहीं छोड़ेंगे। सुराडकर के रिश्तेदारों ने जब उन्हें खाना दे दिया तब उन्होंने किसान को छोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिफिन बॉक्स में तीन लोगों के लिए खाना अपर्याप्त था, अतएव बदमाशों ने यह अपराध किया। पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र रेड्डी ने कहा कि इस सिलसिले में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत