1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश से बिहार लौटने वाले व्यक्ति की दो दिन बाद पृथक-वास में मौत

विदेश से बिहार लौटने वाले व्यक्ति की दो दिन बाद पृथक-वास में मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 08:55 pm IST

वंदे भारत मिशन के तहत हाल ही में विदेश से बिहार लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को पृथक-वास में मृत पाया गया।

विदेश से बिहार लौटने...- India TV Hindi
विदेश से बिहार लौटने वाले व्यक्ति की दो दिन बाद पृथक-वास में मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गया: वंदे भारत मिशन के तहत हाल ही में विदेश से बिहार लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को पृथक-वास में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि मृतक विक्की गोपालगंज जिले का रहने वाला था। वह तीन जून को सऊदी अरब के जेद्दा से लौटा था, जिसके बाद उसे बोधगया के निगम मठ में बने पृथक-वास में रखा गया था।

एसएसपी ने कहा, “उसकी मौत मठ की छत से गिरने की वजह से हुई। प्राथमिक जांच में लगता है कि वह मानसिक तनाव में था और उसने आत्महत्या की होगी।” अधिकारी ने बताया कि घटना से पहले मृतक के परिवार वालों ने उसे फोन किया था। विक्की गया से 200 किमी दूर अपने घर जाने के लिए बेताब था।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उसकी कोविड-19 के लिए उसकी ट्रूनेट जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस कारण कोरोना वायरस की विस्तृत जांच के लिए उसका नमूना नहीं भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गया के संभागीय आयुक्त असंगबा चुबा एओ ने इस कथित आत्महत्या की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत