1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हनी ले उड़ी बाबा का ख़जाना, राम रहीम का जेल में रो-रो कर हुआ बुरा हाल, जानें हनीप्रीत की बेवफ़ाई का सच?

हनी ले उड़ी बाबा का ख़जाना, राम रहीम का जेल में रो-रो कर हुआ बुरा हाल, जानें हनीप्रीत की बेवफ़ाई का सच?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2017 04:59 pm IST,  Updated : Oct 01, 2017 05:11 pm IST

जब से राम रहीम को हनीप्रीत की बेवफाई का पता चला है तब सो वो जेल के अंदर पागलों की तरह रो रहा है। उसे उम्मीद थी कि हनीप्रीत उसे बचाने के लिए हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाएगी...

ram rahim and honeypreet- India TV Hindi
ram rahim and honeypreet

नई दिल्ली: आज का वायरल बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की चेली हनीप्रीत के बारे में हैरतअंगेज दावा है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि हनीप्रीत ने राम रहीम धोखा दिया है। उसके सारे जायदाद को लूटने की फिराक में है।

दावा ये भी किया जा रहा है कि बलात्कारी राम रहीम के सारे कारोबार क्या क्या हैं उसका कहां कहां बैंक एकाउंट है, उसने कहां कहां घर और जमीन खरीदी.. ये सिर्फ हनीप्रीत को मालूम है। ढोंगी बाबा राम रहीम की सारी काली करतूतों की जानकारी भी हनीप्रीत को है। वो आसानी से बाबा को ब्लैकमेल कर सकती है। हनीप्रीत को बाबा के सारे कारोबार की जानकारी है जिसे अब वो हड़पना चाहती है।

क्या हनीप्रीत के धोखे से बाबा को गहरा सदमा पहुंचा है?

दावा ये भी किया जा रहा है कि जब से राम रहीम को हनीप्रीत की बेवफाई का पता चला है तब सो वो जेल के अंदर पागलों की तरह रो रहा है। उसे उम्मीद थी कि हनीप्रीत उसे बचाने के लिए हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाएगी। लेकिन अब राम रहीम को हनीप्रीत की असलियत का पता चल चुका है कि वो उसे जेल में सड़ता छोड़ ऐशोआराम की जिंदगी बिताना चाहती है। वो डेरे और राम रहीम से दूर अपना आशियाना बनाना चाहती है।

क्या वाकई राम रहीम की लाडली हनीप्रीत बेवफ़ा है?

हमारे चैनल इंडिया टीवी ने  जब वायरल खबर की पड़ताल शुरु की तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई है। राम रहीम और हनीप्रीत के मधुर रिश्ते पर शक नहीं किया जा सकता है दोनों एक दूसरे से बेहद नजदीक थे राम रहीम बिना हनीप्रीत के कोई फैसला नहीं लेता था लेकिन सवाल ये है कि क्या दोनों के बीच क्या रिश्ते खराब हो गए हैं या फिर इतनी दूरियां हो गई है कि हनीप्रीत ने धोखा देने का फैसला कर लिया। ये जानने के लिए हमने राम रहीम के पुराने सहयोगियों और रिश्तेदारों से बात की।

क्या है राम रहीम की लाडली हनीप्रीत की बेवफ़ाई का सच?

राम रहीम के पुराने सहयोगियों ने बताया कि जब से हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है तब से वह लापता है। कुछ दिन पहले वो दिल्ली हाईकोर्ट में बेल के लिए अर्जी लगाई थी लेकिन सनसनी तब फैल गई जब उसके वकील ने ये दावा किया कि वो दिल्ली में ही है पुलिस तब से उसके हर ठिकाने पर छापे मार रही है। लेकिन वो चकमा देने में कामयाब रही है। सोशल मीडिया पर अब ये दावा किया जा रहा है कि वो जानबूझ कर ये कर रही क्योंकि वो बाबा की सारी जायदाद को हड़पना चाहती है ऐसे हालात में हनीप्रीत के बेवफा होने का शक जरूर पैदा होता है।

राम रहीम से पुराने सहयोगियों की बात से एक बात तो साफ है कि हनीप्रीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार है और बाबा की कोई भी चीज हनीप्रीत से छिपी नहीं है लेकिन जेल जाने के बाद से दोनों के बीच रिश्ते में दूरियां आ गई है। हमने डेरे से जुड़े कई लोगों से बात की जो हनीप्रीत और राम रहीम को सालों से जानते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि हनीप्रीत राम रहीम के प्रति पूरी तरह समर्पित थी वो राम रहीम को धोखा नहीं दे सकती है। लोग ये भी मानते हैं कि राम रहीम एक शातिर इंसान है अगर हनीप्रीत पर उसे जरा भी शक होता तो उसे कभी भी अपने नजदीक नहीं आने देता।

देखिए वीडियो-

हमारी तहकीकात में अब तक एक बात तो साबित हो गई कि राम रहीम और हनीप्रीत में आज भी विश्वास का रिश्ता है। बाबा ने भी हनीप्रीत के लिए कुछ कम नहीं किया उसे अरबों के साम्राज्य की मल्लिका बना दिया। हमारी तहकीकात में ये साबित हुआ कि वायरल खबर महज एक अफवाह है। हनीप्रीत करीब 20 साल से डेरे से जुड़ी है वो उस समय से राम रहीम के साथ है जब उसके खिलाफ कोई मामला भी नहीं था। सबसे अहम बात ये डेरे में हनीप्रीत की हैसियत राम रहीम से कम नहीं थी। अगर वो बेवफा होती तो खुद ऐसे खतरनाक हालात में नहीं डालती जिसमें वो खुद ही एक आरोपी बन जाए इसलिए हनीप्रीत की बेवफाई की बात बिल्कुल बेबुनियाद है।

जब से बलात्कारी बाबा राम रहीम जेल गया है तब से हनीप्रीत और उसके रिश्तों के लेकर सोशल मीडिया में कई खबरें वायरल हुई है। कुछ लाइक्स और हिट्स के लिए अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं ऐसी अफवाहों से बचने की जरुरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत