1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आमिर खान अब नहीं रहे ‘अतुल्य भारत’ के चेहरे

आमिर खान अब नहीं रहे ‘अतुल्य भारत’ के चेहरे

 Written By: IANS
 Published : Jan 06, 2016 11:32 pm IST,  Updated : Jan 06, 2016 11:33 pm IST

नई दिल्ली: देश में कथित असहिष्णुता को लेकर टिप्पणी के कारण विवाद में आए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अब सरकार के अतुल्य भारत अभियान के चेहरा नहीं रह गये क्योंकि उनका अनुबंध समाप्त हो गया

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

नई दिल्ली: देश में कथित असहिष्णुता को लेकर टिप्पणी के कारण विवाद में आए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अब सरकार के अतुल्य भारत अभियान के चेहरा नहीं रह गये क्योंकि उनका अनुबंध समाप्त हो गया है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा, ‘हमारा अतिथि देवो भव अभियान के लिए मैकन वर्ल्डवाइड के साथ अनुबंध था। एजेंसी ने इस काम के लिए आमिर की सेवा ली थी। अब एजेंसी के साथ अनुबंध खत्म हो गया है। मंत्रालय ने आमिर की सेवा नहीं ली थी।’

उन्होंने कहा कि यह एजेंसी थी जिसने उनकी सेवा ली थी। चूंकि एजेंसी के साथ अब अनुबंध नहीं रहा, अभिनेता के साथ व्यवस्था भी अब स्वत: खत्म हो गयी है। यह बात विशिष्ट तौर पर पूछे जाने पर कि क्या आमिर अभी तक पर्यटन मंत्रालय के ब्रांड एम्बेसडर हैं, मंत्री ने कहा, निश्चित तौर पर नहीं।

बता दें कि अतिथि देवो भव अभियान अतुल्य भारत अभियान का अंग है जिसे यूपीए के शासनकाल में शुरू किया गया था। इससे पहले मंत्रालय ने इस मुद्दे पर एक आरटीआई प्रश्न पर सरकार के जवाब में बाद कुछ खबरों को लेकर एक अस्पष्ट बयान दिया था।

गौरतलब है कि दो महीने पहले आमिर खान ने देश में कथित असहिष्णुता को लेकर विवादास्पद बयान दिया था जिसके कारण उनकी कई वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों ने आलोचना की थी। आमिर ने एक आयोजन में कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव ने कहा था कि क्या उन्हें देश से बाहर चले जाना चाहिए क्योंकि असुरक्षा के माहौल में उसे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत