1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. "चरखी दादरी में हमने चलवाई गोली", रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

"चरखी दादरी में हमने चलवाई गोली", रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 06, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 08:57 pm IST

चरखी दादरी में हुई फायरिंग मामले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रोहित गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर ने जिम्मेदारी ली।

चरखी दादरी में फायरिंग की घटना- India TV Hindi
चरखी दादरी में फायरिंग की घटना Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के चरखी दादरी में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और ऑडियो के जरिए रोहित गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर ने जिम्मेदारी ली। चरखी दादरी में अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस फायरिंग में अमित फतेहगाडी और उसके साथियों पर फायरिंग हुई।

सोशल मीडिया में गोलीकांड के बाद का वीडियो और रोहित गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में नवीन बॉक्सर नाम का एक बदमाश दावा कर रहा है कि जो हरियाणाा के दादरी में गोली चली है, वो उसने चलवाई है। नवीन बॉक्सर ने ऑडियो में दावा किया है कि स्कॉर्पियों पर जो गोली चली, वो अनिल फतेहगढ़ी के ऊपर अटैक हुआ है, जिसमें इसके 2 साथी मरे हैं, इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं।

स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों पर फायरिंग

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि चरखी दादरी जिले में एक थाने के बेहद करीब ये घटना हुई। तीन अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक स्कॉर्पियो अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में वाहन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से दो की घायल गंभीर बताई गई थी। ताजा अपडेट के अनुसार, इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि पैदल आए हमलावरों ने वाहन में सवार लोगों पर 10 से 15 गोलियां चलाईं। सभी सात लोग एक स्थानीय अदालत में सुनवाई में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि वाहन पर जगह-जगह गोलियों के निशान मिले हैं।

"घटना में 10 से 15 गोलियां चलाई गईं"

चरखी दादरी के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) धीरज कुमार ने बताया कि दोपहर में तीन लोगों ने वाहन को निशाना बनाते हुए उसमें सवार लोगों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा, "इस घटना में 10 से 15 गोलियां चलाई गईं।" कुमार ने बताया कि सभी घायलों को चरखी दादरी के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए रोहतक स्थित पीजीआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि यह घटना व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है या गैंगवार का। मामले की जांच जारी है।" कुछ महीने पहले, रोहित गोदारा गैंग ने कनाडा के ब्रैम्पटन में रवि ढींडसा के घर फायरिंग की थी। इस घटना की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी।

ये भी पढ़ें-

CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- कुछ सालों में हर क्षेत्र में तरक्की करेगा बांगाल, 25 उद्योगों को जल्द मिलेगी जमीन

दही हांडी उत्सव से पहले महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा 10 लाख तक का बीमा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।