1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी अबु जुंदाल को दिखने लगा है कसाब का भूत !

आतंकी अबु जुंदाल को दिखने लगा है कसाब का भूत !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2015 07:14 am IST,  Updated : Aug 08, 2015 07:50 am IST

नई दिल्ली: मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मुख्य आरोपी और लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी अबु जुंदाल ने ऑर्थर रोड जेल की 'अंडा' सेल में कसाब का भूत दिखने की शिकायत की है। अबु जुंदाल जेल

आतंकी अबु जुंदाल को...- India TV Hindi
आतंकी अबु जुंदाल को दिखने लगा है कसाब का भूत !

नई दिल्ली: मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मुख्य आरोपी और लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी अबु जुंदाल ने ऑर्थर रोड जेल की 'अंडा' सेल में कसाब का भूत दिखने की शिकायत की है।

अबु जुंदाल जेल में भूख हड़ताल पर है। उसकी मांग है कि उसे 'अंडा' सेल से निकाल कर सामान्य जेल में स्थानांतरित किया जाए।

'अंडा' सेल उस खास सेल का नाम है, जिसे पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब के लिए बनाया गया था। कसाब को फांसी दिए जाने के बाद से वह सेल खाली थी। अब उस सेल में जुंदाल को रखा गया है।

पढ़ें: भूतों में यकीन नहीं करते ? देखें ये 10 तस्वीरें.....

जुंदाल के वकील आसिफ नकवी ने बताया कि जिस सेल में कसाब को रखा गया था, उसमें कोई भी खिड़की नहीं है। अब खिड़की न होने से उस सेल में जुंदाल का दम घुटता है।

जुंदाल कई बार लिखित तौर पर मांग कर चुका है कि उसे इस सेल से बाहर निकाला जाए।

गौरतलब हो कि अबु जंदाल पर 26/11 आतंकी हमले मे शामिल 10 आतंकियों को हिंदी सिखाने और हमले के दिन कराची में कंट्रोल रूम से आतंकियों को निर्देश देने का आरोप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत