1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभिनेता दलीप ताहिल ने कहा, “JNU में छात्रों का विरोध स्क्रिप्टेड है, CAA से जुड़ा है मामला”

अभिनेता दलीप ताहिल ने कहा, “JNU में छात्रों का विरोध स्क्रिप्टेड है, CAA से जुड़ा है मामला”

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2020 07:26 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 07:34 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता दलीप ताहिल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में चल रही समस्या को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) से जोड़ा।

Actor Dalip Tahil statement on JNU ongoing event- India TV Hindi
Actor Dalip Tahil statement on JNU ongoing event Image Source : ANI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता दलीप ताहिल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में चल रही समस्या को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) से जोड़ा। उन्होंने कहा कि “जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चल रही समस्या नागरिकता संशोधन अधिनियम से जुड़ी है। विश्वविद्यालयों में छात्रों का विरोध स्क्रिप्टेड और नियोजित था।” आपको बता दें कि JNU में हाल में हुई हिंसा और हिंसा के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर विवाद जारी है।

विवाद में घिरीं दीपिका

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण राष्ट्रीय राजधानी में अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ के प्रचार के लिए आईं थी। इसी बीच वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों पर हुए हमले के बाद अपनी एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को जेएनयू भी पहुंचीं। हालांकि, उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित नहीं किया। लेकिन, उनकी वहां मौजूदगी ने ही विवाद खड़ा खड़ा कर दिया।

जेएनयू में क्या हुआ?

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात लाठियां और सरिया लिए हुए कुछ नकाबपोशों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया था और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। जेएनयू में हिंसा में करीब 34 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद से ये मामला गर्म है और देश के कोने-कोने से JNU हिंसा को लेकर प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत