इलाहाबाद: कैबिनेट मंत्री की भैंस और सपा नेता की मुर्गियॉं ढूंढने के बाद अब यूपी पुलिस चुढ़ैल ढूंढने निकल पड़ी है।
दरअसल इलाहाबाद के संत निरंकारी रेलवे क्रॉसिंग के पास 'चुड़ैल' की अफवाह पिछले कुछ दिनों से मिल रही है। जिसके बाद एक बेतुका ‘चुड़ैल’ से संबंधित मैसेज इन दिनों लोगों के वाट्सएप पर खूब वायरल हो रहा है।
व्हाट्सअप पर किसी ने भेजे मैसेज को पुलिस ने सही मान लिया और वह चुड़ैल को पकड़ने के लिए जुट गई है।
संत निरंकारी रेलवे क्रॉसिंग के पास इस ‘चुड़ैल’ को ढूंढने का निर्देश भी पुलिस के कप्तान ने ही दिया है।
तेजी से ये मैसेज एक दूसरे को शेयर किया जा रहा है। इस मैसेज की वजह से बैरहना में लोग परेशान हैं। इतना ही नहीं इससे तंग आकर कई लोग अपना रास्ता तक बदल चुके हैं।
मामला तूल पकड़ने पर अब इलाहाबाद के एसएसपी ने कीडगंज पुलिस को इसका खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस चुड़ैल का खुलासा हो जाएगा। इस मामले में कीडगंज पुलिस सक्रिय हो गई है।