1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Happy Diwali: पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों से किया विशेष आग्रह

Happy Diwali: पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों से किया विशेष आग्रह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2020 08:25 am IST,  Updated : Nov 14, 2020 08:25 am IST

पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और देशवासियों से कहा कि एक दिया सैनिकों के लिए ज़रूर  जलायें और सैनिकों के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति करें।

After PM Modi Rajnath Singh asks people to lit up diya for army । Happy Diwali: पीएम मोदी के बाद रक्- India TV Hindi
Happy Diwali: पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों से किया विशेष आग्रह Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. पूरा देश आज दीपावली का त्योहार मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली का त्योहार सैनिकों के बीच में मनाएंगे। उन्होंने देशवासियों दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं और सैनिकों के सम्मान में एक दिया जलाने का आग्रह किया है। पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और देशवासियों से कहा कि एक दिया सैनिकों के लिए ज़रूर  जलायें और सैनिकों के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, "दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो। दीपावली के इस अवसर मैं देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सभी सैनिकों, एवं उनके परिवारजनों को विशेष रूप से अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ। मैं देश के सभी सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं पराक्रम को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना करता हूँ।''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "मैं देश के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को भी दीपावली की शुभकामनाएँ देता हूँ। उन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा में अपना जीवन दिया है। भले ही अब वे सक्रिय सेवा में नहीं हैं पर देश के लिए कुछ भी करने का  उनका जज़्बा हमेशा क़ायम रहता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दीपावली पर सभी देशवासियों से एक आग्रह किया है कि भारत की रक्षा में लगे सभी सैनिकों के सम्मान में एक दिया अपने घर पर जलाना है। आप सभी आज एक दिया सैनिकों के लिए ज़रूर  जलायें और सैनिकों के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत