1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंकार करने के बाद बिहार पुलिस के अधिकारी ने दिल्ली ACB ज्वाइन किया

इंकार करने के बाद बिहार पुलिस के अधिकारी ने दिल्ली ACB ज्वाइन किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2015 09:10 am IST,  Updated : Jun 17, 2015 10:20 am IST

नई दिल्ली: बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा 'ACB' को ज्वाइन कर लिया है। इसके पहले उन्होंने कथित तौर पर एसीबी में शामिल होने से इंकार कर दिया

बिहार पुलिस के...- India TV Hindi
बिहार पुलिस के अधिकारी ने दिल्ली ACB ज्वाइन किया

नई दिल्ली: बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा 'ACB' को ज्वाइन कर लिया है। इसके पहले उन्होंने कथित तौर पर एसीबी में शामिल होने से इंकार कर दिया था।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, पुलिस उपाधीक्षक संजय भारती दिल्ली एसीबी में शामिल हो गए हैं।

पहले एसीबी में शामिल होने से इंकार की खबरों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कभी भी इंकार नहीं किया था।

अधिकारी ने कहा, दिल्ली एसीबी में शामिल होने से उन्होंने कभी भी इंकार नहीं किया। स्वास्थ्य कारणों से वह पहले एसीबी में शामिल नहीं हो सके थे। लेकिन अब उन्होंने ज्वाइन कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत