'धुरंधर' फेम आयशा खान ने कर ली सगाई? डायमंड रिंग पहने मिस्ट्री मैन संग दिए पोज, प्रपोजल फोटोज वायरल
'धुरंधर' फेम आयशा खान ने कर ली सगाई? डायमंड रिंग पहने मिस्ट्री मैन संग दिए पोज, प्रपोजल फोटोज वायरल
'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में अपनी अदाओं से सबके होश उड़ाने वालीं आयशा खान ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद उनकी सगाई की चर्चा शुरू हो गई है। तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ एक मिस्ट्री मैन भी नजर आ रहा है।
Published : Aug 19, 2026 07:49 am IST, Updated : Aug 19, 2026 07:49 am IST
1/7Image Source : Instagram/@ayeshaakhan_official
'धुरंधर' फेम आयशा खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके फैंस को चौंका दिया है और साथ ही साथ सोच में डाल दिया है। आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री मैन के साथ पोज करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
2/7Image Source : Instagram/@ayeshaakhan_official
जैसे ही आयशा ने ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या आयशा ने इंगेजमेंट कर ली है। व्हाइट आउटफिट में शरारत गर्ल मिस्ट्री मैन के साथ पोज दे रही हैं, जिसका चेहरा अभी भी उन्होंने छुपा रखा है।
3/7Image Source : Instagram/@ayeshaakhan_official
अपने मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपाकर, आयशा उन्हें गले लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आयशा डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या आयशा ने सगाई कर ली है, लेकिन उनके कैप्शन से पता चलता है कि पोस्ट में जो दिख रहा है, उससे कहीं ज़्यादा कुछ हो सकता है।
4/7Image Source : Instagram/@ayeshaakhan_official
आयशा ने अभी तक अपनी इंगेजमेंट की अफवाहों को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। इस सस्पेंस को बरकरार रखते हुए बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस ने कैप्शन में बस इतना ही लिखा, "एक सपना।" एक्ट्रेस के कैप्शन से ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी ब्रांड का प्रमोशनल शूट है।
5/7Image Source : Instagram/@ayeshaakhan_official
बता दें, आयशा खान को धुरंधर के सुपरहिट गाने 'शरारत' के बाद बहुत लोकप्रियता मिली, जिसमें उनके साथ क्रिस्टल डिसूज़ा भी थीं। दोनों ने इस गाने में अपने मूव्ज से सबको हैरान कर दिया था।
6/7Image Source : Instagram/@ayeshaakhan_official
इस गाने की सफलता के बाद आयशा ने शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया था और बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान इस गाने की शूटिंग की थी और वो भी दो दिन में।
7/7Image Source : Instagram/@ayeshaakhan_official
आयशा ने पिंकविला से बात करते हुए कहा था- "काम ज्यादा और समय कम था। हम बहुत थक गए थे। इस दौरान मैं काफी इमोशनल भी फील कर रही थी, ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे पीरियड्स हो रहे थे और इसीलिए शायद मेरी भावनाएं मुझ पर बहुत हावी हो रही थीं।"