1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता में मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर बने होटल में लगी भीषण आग, नौ बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

कोलकाता में मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर बने होटल में लगी भीषण आग, नौ बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

 Reported By: Onkar Sarkar Written By: Kajal Kumari
 Published : Aug 19, 2026 08:16 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 09:24 am IST

कोलकाता में मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर बने एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। आग मंगलवार की देर रात दो बजे के बाद लगी है। कहा जा रहा है कि इस होटल में ज्यादातर बांग्लादेशी रुके थे।

होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत- India TV Hindi
होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत Image Source : REPORTER

कोलकाता से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। कोलकाता में मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर बने एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक होटल में आग आज देर रात दो बजे के बाद लगी। इस होटल के ज्यादातर लोग बांग्लादेश के सीमावर्ता इलाके के रहने वाले थे और बांग्लादेश से इलाज के लिए कोलकाता आए थे। रात के तीन बजे के बाद घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कम से कम दो घंटे के कौशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।


देखें वीडियो



नौ लोगों की मौत, आग पर पाया गया काबू

कहा जा रहा है कि कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित एक G+4 इमारत में भीषण आग लगने से छह पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के सूत्रों ने बताया कि इस घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा इमारत से करीब 60 लोगों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि आग बुझा दी गई है। होटल के खिलाफ आरोप है कि होटल पर आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। 

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, होटल में लगी आग की वजह एयर-कंडीशनर में विस्फोट हो सकती है, हालांकि आग लगने की सही वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि धुएं की वजह से कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। यह आग जहां लगी है, वो कोलकाता के न्यू मार्केट के पास का इलाका है, जिसे  शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक कहा जाता है। अभी तक की जानकारी में होटल में एसी ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:
दिल्ली: धू-धू कर जलता मालवीय नगर का होटल, जान बचाने के लिए कोई बिल्डिंग से कूदा तो कोई खिड़की से लटका; सामने आए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।