1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रीय पेंशन योजना(NPS)में शामिल होने की उम्र सीमा बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं योगदान

राष्ट्रीय पेंशन योजना(NPS)में शामिल होने की उम्र सीमा बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं योगदान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2017 11:24 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 11:24 pm IST

सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में भागीदारी के लिए अधिकतम उम्रसीमा को बढ़ाकर 65 साल कर दिया है, जो वर्तमान में 60 साल थी।

National pension scheme- India TV Hindi
National pension scheme

नई दिल्ली: सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में भागीदारी के लिए अधिकतम उम्रसीमा को बढ़ाकर 65 साल कर दिया है, जो वर्तमान में 60 साल थी। एक आधिकारिक बयान में यहां बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है, "देश में पेंशन कवरेज में वृद्धि के लिए पिछले कुछ वर्षों के दौरान पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कई पहल किए हैं। पीएफआरडीए ने अब एनपीएस-निजी क्षेत्र (सभी नागरिकों और कॉपोर्रेट मॉडल) के तहत शामिल होने की अधिकतम आयु को मौजूदा 60 साल से बढ़ाकर 65 साल कर दी है।"

अब कोई भी भारतीय नागरिक, निवासी या अनिवासी, जिसकी उम्र 60 से 65 साल के बीच हो, वह एनपीएस में शामिल हो सकता है और 70 साल की उम्र तक एनपीएस में योगदान कर सकता है। बयान में कहा गया, "इसमें शामिल होने की उम्र सीमा बढ़ने से जो ग्राहक जीवन के बाद के चरण में एनपीएस में शामिल होना चाहते हैं, वे एनपीएस का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत