1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरफोर्स में 13 प्रतिशत महिला अधिकारी, तीनों सेनाओं में सबसे अधिक

एयरफोर्स में 13 प्रतिशत महिला अधिकारी, तीनों सेनाओं में सबसे अधिक

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2018 08:48 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 10:02 pm IST

रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि वायु सेना में 13.09 प्रतिशत महिला अधिकारी हैं जो तीनों रक्षा बलों में सर्वाधिक हैं।

Indian Air force- India TV Hindi
Indian Air force

नयी दिल्ली: रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि वायु सेना में 13.09 प्रतिशत महिला अधिकारी हैं जो तीनों रक्षा बलों में सर्वाधिक हैं। भामरे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सेना में 3.80 प्रतिशत महिला अफसर हैं, वहीं नौसेना में छह प्रतिशत महिला अधिकारी हैं। 

उन्होंने बताया कि वायु सेना में 13.09 फीसदी महिला अधिकारी हैं। रूस से मिसाइलों के आयात और उन पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका के सवाल पर मंत्री ने बतासा कि सरकार ऐसे समस्त घटनाक्रम से अवगत है जो रक्षा उपकरणों की खरीद को प्रभावित कर सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत