1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, लगा है गंभीर आरोप

असम: AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, लगा है गंभीर आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 05:36 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 05:44 pm IST

AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार के बाद नागांव की एक स्थानीय कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

AIUDF MLA Aminul Islam- India TV Hindi
AIUDF MLA Aminul Islam has been arrested for spreading communal audio clips Image Source : ANI

गुवाहाटी. AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार के बाद नागांव की एक स्थानीय कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अमीनुल इस्लाम के ऊपर सांप्रदायिक ऑडियो क्लिप शेयर करने का आरोप है।

रिपोर्ट्स के अनुसार अमीनुल इस्लाम को सोमवार रात को डिटेन किया गया और मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि नागांव पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली थी, जिसमें अमीनुल इस्लाम ने निजामुद्दीन मरकज में कार्यक्रम में शामिल होने वालों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि असम में अभी तक 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत