1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रिटेन-ईरान ने जब्त किए एक दूसरे के टैंकर, भारत के लिए आई राहत भरी खबर

ब्रिटेन-ईरान ने जब्त किए एक दूसरे के टैंकर, भारत के लिए आई राहत भरी खबर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 23, 2019 11:59 am IST,  Updated : Jul 23, 2019 11:59 am IST

मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी ग्रेस 1 पर सवार भारतीय सदस्यों से 24 जुलाई को मुलाकात करेंगे।

ब्रिटेन-ईरान ने जब्त किए एक दूसरे के टैंकर, भारत के लिए आई राहत भरी खबर- India TV Hindi
ब्रिटेन-ईरान ने जब्त किए एक दूसरे के टैंकर, भारत के लिए आई राहत भरी खबर

नई दिल्ली: ब्रिटेन की नौसेना द्वारा जिब्राल्टर जलसंधि में जब्त किए गए ईरानी टैंकर ग्रेस 1 पर सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित हैं। विदेश राज्यमंत्री वी. मुलरीधरन ने यह जानकारी दी। उन्होंने साथ ही कहा कि इसकी प्रतिक्रिया में ईरान द्वारा शुक्रवार को खाड़ी में जब्त किए गए ब्रिटिश टैंकर स्टेना इंपेरो पर सवार सभी 18 भारतीय भी सुरक्षित हैं और तेहरान में भारतीय राजदूत ने उनसे मुलाकात की है। भारत ने 20 जुलाई को भारतीय सदस्यों तक राजनयिक पहुंच की मांग की।

Related Stories

मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी ग्रेस 1 पर सवार भारतीय सदस्यों से 24 जुलाई को मुलाकात करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, "लंदन में हमारे उच्चायोग ने पुष्टि की है कि जिब्राल्टर पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए ग्रेस 1 में सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित हैं।"

उन्होंने कहा कि लंदन में भारतीय अधिकारी जिब्राल्टर में भारतीय दल के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, "लंदन स्थित हमारे राजनयिक भारतीय दल तथा रॉयल जिब्राल्टर प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। हमारी उच्चायोग की टीम 24 जुलाई को भारतीय दल से मुलाकात करने के लिए जिब्राल्टर जा रही है।"

उन्होंने कहा, "स्टेना इंपेरो वर्तमान में बंदर अब्बास से कुछ दूरी पर स्थित बंदर शाहिद बाहोनार पर है। हमारे राजदूत ने कहा है कि सभी भारतीय क्रू सुरक्षित हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत