1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रिटिश जहाज पर कैप्टन समेत कुल 18 भारतीय, रिहाई के लिए ईरान के संपर्क में है भारत

ब्रिटिश जहाज पर कैप्टन समेत कुल 18 भारतीय, रिहाई के लिए ईरान के संपर्क में है भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 07:40 pm IST

भारत ने शनिवार को कहा कि वह हरमुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा ब्रिटिश झंडे वाले तेल टैंकर को पकड़े जाने के बाद उसमें सवार भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए खाड़ी देश के संपर्क में है।

India in touch with Iran to secure release of Indians aboard British ship- India TV Hindi
India in touch with Iran to secure release of Indians aboard British ship

नयी दिल्ली/लंदन: भारत ने शनिवार को कहा कि वह हरमुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा ब्रिटिश झंडे वाले तेल टैंकर को पकड़े जाने के बाद उसमें सवार भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए खाड़ी देश के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ईरानी अधिकारियों द्वारा तेल टैंकर ‘स्टेना इम्पैरो’ पर सवार भारतीय चालक दल को हिरासत में लिए जाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा, “हम इस मामले में और विवरण ले रहे हैं। हमारा मिशन भारतीय नागरिकों की सुरक्षित रिहाई और उनकी वतन वापसी के लिए ईरान सरकार के संपर्क में है।” 

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने ब्रिटिश झंडे वाले एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। इस टैंकर पर सवार चालक दल के 23 सदस्यों में से 18 भारतीय हैं। ‘स्टेना इम्पैरो’ को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा शुक्रवार को जब्त किया गया। 

टैंकर जब्त करने का कदम दर्शाता है कि ईरान ‘खतरनाक रास्ता’ चुन रहा है : ब्रिटेन 

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने शनिवार को कहा कि तेहरान द्वारा ब्रिटेन के एक ईंधन टैंकर को जब्त किए जाने का कदम दर्शाता है कि ‘‘ईरान अवैध और अस्थिर व्यवहार वाले खतरनाक रास्ते को चुन रहा है।’’ हंट ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी प्रतिक्रिया सोची-समझी और ठोस होगी। ब्रिटेन अपने जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत