1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीएए के तहत भारत में सभी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी: अमित शाह

सीएए के तहत भारत में सभी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी: अमित शाह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 04:24 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जब तक सीएए के तहत देश में सभी शरणार्थियों को नागरिकता नहीं दे दी जाती तब तक नरेंद्र मोदी सरकार नहीं रुकेगी।

All refugees in India will be granted citizenship under CAA, says Amit Shah- India TV Hindi
All refugees in India will be granted citizenship under CAA, says Amit Shah Image Source : FILE

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जब तक सीएए के तहत देश में सभी शरणार्थियों को नागरिकता नहीं दे दी जाती तब तक नरेंद्र मोदी सरकार नहीं रुकेगी। शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से अगली सरकार बनाएगी। तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर शरणार्थियों और अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के चलते एक भी व्यक्ति को नागरिकता नहीं गंवानी पड़ेगी। 

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘विपक्ष अल्पसंख्यकों को डरा रहा है मैं अल्पसंख्यक समुदाय के हर व्यक्ति को आश्वस्त करता हूं कि सीएए केवल नागरिकता देता है, ना कि छीनता है। इससे आपकी नागरिकता पर असर नहीं पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक सभी शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिल जाती तब तक हम नहीं रुकेंगे।’’ शाह ने रैली में पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘अब और अन्याय नहीं’ मुहिम का भी शुभारंभ किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत