1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओवैसी के विधायकों पर आरोप, अपने लेटरहेड पर बनवाते थे बांग्लादेशियों के दस्तावेज

ओवैसी के विधायकों पर आरोप, अपने लेटरहेड पर बनवाते थे बांग्लादेशियों के दस्तावेज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 02:04 pm IST

असुदद्दीन ओवैसी की पार्टी के AIMIM दो विधायकों मोहम्मद इस्माइल और शेख आसिफ पर इस फर्जीवाड़े का आरोप लगा है।

owaisi MLA- India TV Hindi
owaisi MLA

महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों के फर्जी दस्तावेज बनाने के रैकेट का खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि असुदद्दीन ओवैसी की पार्टी के AIMIM दो विधायकों मोहम्मद इस्माइल और शेख आसिफ पर इस फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। दोनों विधायकों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी कागजात बनवाने का आरोप है। ये लोग फर्जी कागजात के लिए अपने लेडर हेड का इस्तेमाल करते थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन विधायकों के लेटर हैड मिले हैं वो AIMIM के मोहम्मद इस्माइल और शेख आसीफ है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 5 और विधायक शामिल हो सकते हैं। बीजेपी ने उद्धव सरकार से इस मामले में NIA जांच की मांग की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत