1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देवरानी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी जेठानी, जानें फिर क्या हुआ...

देवरानी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी जेठानी, जानें फिर क्या हुआ...

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 03:27 pm IST

यूं तो देवरानी और जेठानी के आपसी रिश्ते बहुत मधुर नहीं माने जाते लेकिन उत्तराखंड के अल्मोडा जिले में एक महिला अपनी देवरानी को तेंदुए के पंजे से छुडाने के लिए उससे भिड़ गयी

leopard- India TV Hindi
leopard

देहरादून: यूं तो देवरानी और जेठानी के आपसी रिश्ते बहुत मधुर नहीं माने जाते लेकिन उत्तराखंड के अल्मोडा जिले में एक महिला अपनी देवरानी को तेंदुए के पंजे से छुडाने के लिए उससे भिड़ गयी। हालांकि, तेंदुए और महिला के बीच हुए भीषण संघर्ष के बाद मौके से भागने से पहले तेंदुए ने अपने पंजों की खरोंचों से दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अल्मोड़ा के प्रभागीय वन अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया कि घटना जिले के हवालबाग क्षेत्र के पिलखा गांव में कल सुबह हुई जब दोनों महिलाएं घास काटने गयी थीं।

वहां घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक घास काट रही 24 वर्षीया पूजा पर पीछे से हमला कर दिया। पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही घास काट रही उसकी 35 वर्षीया जेठानी उमा देवी अपनी दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गयी। कुछ देर तक चले भीषण संघर्ष के बाद तेंदुआ दोनों महिलाओं को छोडकर भाग गया।

दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वन अधिकारी ने बताया कि घायल महिलाओं में से प्रत्येक को वन विभाग की ओर से शीघ्र ही 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत