नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेजन ग्रेट इंडियन सेल लेकर आ रहा है जो 21 जनवरी से शुरू हो कर 24 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान कई आकर्षक ऑफर और डील के साथ-साथ कैशबैक ऑफर भी मिल रहे है। सेल में एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10% का डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन पे से ट्रांजिक्शन करने वालों को 10% का कैशबैक दिया जाएगा हालांकि ये कैशबैक 250 रुपए से ज़्यादा कीमत वाले प्रोडक्ट पर ही लागू होगा।
3 दिनों की सेल में ग्राहकों को फैशल और फुटवेयर पर 80% जबकि ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, खिलौनों और खेल के सामानों पर 70% तक की छूट मिलेगी। किंडल पेपरवाइट, किंडल पेपरवाइट स्टार्टर पैक, फायर टीवी स्टिक, ईबुक्स आदि पर स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन प्राइम मेंबर्स को वन-डे, टू-डे डिलीवरी, वीडियो स्ट्रीमिंग का एक्सेस आदि ऑफर्स भी मिलेंगे।
अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए खुशखबरी है, प्राइम यूजर्स को अर्ली एक्सेस मिलेगा। कई सारे मोबाइल आप इस सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं। डिस्काउंट प्राइस अभी तक छिपा कर रखा गया है।