1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्यार हुआ तो अमेरिका छोड़ तैयार हो गई झुग्गियों में रहने को.....

प्यार हुआ तो अमेरिका छोड़ तैयार हो गई झुग्गियों में रहने को.....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 20, 2016 03:15 pm IST,  Updated : Apr 20, 2016 03:16 pm IST

एमिली जो अमेरिका में रहती है उसे झुग्गी में रहने वाले देवेश से प्यार हो गया और वो अपना देश छोड़ झुग्गी में रहने आ गई।

marriage
marriage

इसी तरह की एक और प्रेमकहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जिसकी शुरूआत भी फेसबुक से ही हुई थी।

यह कहानी है हरियाणा के मुकेश कुमार और कैलीफोर्निया की एड्रियाना पेरल की। 2013 में जब दोनों  ने शातदी कर ली। तब मुकेश की उम्र 25 साल थी और एड्रियाना की 41 साल। यानी एड्रियाना मुकेश से 16 साल बड़ी थीं। मुकेश मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले के पोपरन गांव के रहने वाले हैं। एक दिन इंटरनेट पर सर्फिंग करते समय उनका ध्यान एक विदेशी चेहरे ने खींचा। मुकेश ने तभी एड्रियाना को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। करीब नौ दिनों तक दोनो की चैटिंग चलती रही।

मुकेश बताते हैं कि उसके बाद एड्रियाना से रोज फोन पर बात होने लगी लेकिन अंग्रेजी की असमर्थता के चलते बात बमुश्किल 2-3 मिनट खिंच पाती। एड्रियाना अमेरिका में अपनी बेटी और मां के साथ रहती है, इस वजह से वह इस रिश्ते के बारे में बात करने से डरती थी।

मुकेश से शादी के बाद एड्रियाना को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरकंडीशनर तो बहुत दूर की बात तक नहीं था मुकेश के घर पर। बाथरूम में शॉवर नहीं था। बर्तन और कपड़ा धोने की मशीने नहीं थीं। ऐसे ठेठ गांव की आम जिंदगी एड्रियाना के सामने थी। लेकिन प्यार सच्चा था इसलिए एड्रियाना ने घर का काम-काज सीखा। खेत पर पति का हाथ बंटाना, गाय-भैंस का दूध दुहना, भारतीय खाना बनाना और खाट पर सोना सब सीख लिया।

अगली स्लाइड में देखें VIDEO:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत