1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमित शाह ने भाजपा के तीन नए उपाध्यक्ष और महासचिव नियुक्त किए

अमित शाह ने भाजपा के तीन नए उपाध्यक्ष और महासचिव नियुक्त किए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 17, 2015 08:19 pm IST,  Updated : Jun 17, 2015 08:20 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तीन नए उपाध्यक्ष और इतनी ही संख्या में नए महासचिव तथा चार नए सचिव नियुक्त किए। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी केन्द्रीय टीम में शामिल

टीम अमित शाह के नए...- India TV Hindi
टीम अमित शाह के नए चेहरे, विजयवर्गीय केन्द्रीय टीम में

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तीन नए उपाध्यक्ष और इतनी ही संख्या में नए महासचिव तथा चार नए सचिव नियुक्त किए। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी केन्द्रीय टीम में शामिल कर लिया गया है। नरेन्द्र मोदी सरकार में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को शामिल किए जाने से रिक्त हुए स्थानों की पूर्ति करते हुए उन्होंने ओम माथुर, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना को नए उपाध्यक्षों के रूप में नियुक्त किया।

उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय, अरूण सिंह और अनिल जैन को पार्टी का महासचिव बनाया।  भाजपा प्रमुख ने ऐसा करते हुए वर्तमान तीन सचिवों को पदोन्नति देते हुए श्याम जाजू को उपाध्यक्ष और अरूण सिंह तथा अनिल जैन को महासचिव का पद सौंपा। राजनाथ सिंह के अध्यक्ष रहते महासचिव रहे ओम माथुर को पार्टी का उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने से पहले लोकसभा चुनाव के दौरान शाह इस प्रदेश के प्रभारी थे। अविनाश राय खन्ना भी शाह की टीम में शामिल हुए हैं जो जम्मू कश्मीर में भाजपा..पीडीपी सरकार गठित होने तक उस प्रदेश के प्रभारी थे। कैलाश विजयवर्गीज हरियाणा के चुनाव प्रभारी थे जहां पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बूते पहली बार बहुमत हासिल किया।

विधानसभा चुनाव के समय अनिल जैन हरियाणा मामलों के प्रभारी थे। शाह द्वारा नियुक्त किए गए चार नए सचिवों में ओडिशा के नेता सुरेश पुजारी, उत्तर प्रदेश के पार्षद महेन्द्र सिंह, दिल्ली के सांसद महेश गिरि और जम्मू कश्मीर के पार्टी नेता फारूक खान हैं। मुख्तार अब्बास नकवी और बंडारू दत्तात्रेय के केन्द्रीय मंत्री बनने तथा रघुबर दास के झारखंड का मुख्यमंत्री बनने से ये स्थान रिक्त हुए थे। जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूडी और राम शंकर कटारिया के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से महासचिव के पद रिक्त हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत