1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाह ने उत्तरप्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ चर्चा की

शाह ने उत्तरप्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ चर्चा की

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 07, 2016 01:53 pm IST,  Updated : Feb 07, 2016 01:53 pm IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की। शाह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तरप्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने में जुटे हैं जहां अगले वर्ष चुनाव होने हैं।

amit shah- India TV Hindi
amit shah

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की। शाह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तरप्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने में जुटे हैं जहां अगले वर्ष चुनाव होने हैं। पार्टी ने अभी तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा नहीं की है और वह इस पर के लिए उपयुक्त उम्मीदवार तलाशने की चुनौती से जूझ रही है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उत्तरप्रदेश से पार्टी नेताओं के कोर ग्रुप के साथ बैठक में शाह ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इन नेताओं में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी जिनका कार्यकाल मध्य दिसंबर में समाप्त हो गया और ओम प्रकाश माथुर भी शामिल हैं। शाह उन राज्यों के पार्टी नेताओं से भी मिल रहे हैं जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस क्रम में उन्होंने कल पंजाब के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। आने वाले दिनों में उनका उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है।

उत्तरप्रदेश भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण राज्य माना जा रहा है क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही केंद्र में उसकी पहली बहुमत वाली सरकार बन सकी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत