1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश के चलते अमित शाह के हेलीकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा

भारी बारिश के चलते अमित शाह के हेलीकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 19, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 05:07 pm IST

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर को शनिवार को भारी बारिश के कारण नासिक के ओझर हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। 

Amit Shah- India TV Hindi
अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र में किया प्रचार Image Source : PTI

मुंबई। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर को शनिवार को भारी बारिश के कारण नासिक के ओझर हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वह महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन राज्य में थे।

अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर नासिक से 70 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले के अकोले के रास्ते में था, जहां शाह एक रैली को संबोधित करने वाले थे। उन्होंने बताया कि पायलट ने खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर को दोपहर दो बजकर पच्चीस मिनट पर ओझर हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला किया।

उन्होंने बताया, ‘‘40 मिनट के रुकने के बाद, वह दोपहर करीब तीन बजकर आठ मिनट बजे अहमदनगर के लिए रवाना हो गए।’’ शाह ने इससे पहले उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर में एक रैली को संबोधित किया था। राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत