1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमित शाह ने किया JNU का जिक्र, बोले- जो देश विरोधी नारे लगाएगा उसका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा

अमित शाह ने किया JNU का जिक्र, बोले- जो देश विरोधी नारे लगाएगा उसका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Jan 12, 2020 10:07 pm IST

JNU में हाल ही में हुई हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी का माहौल बेहद गर्म है। JNU को लेकर पूरे देश में जमकर चर्चा हो रही है।

Amit Shha- India TV Hindi
अमित शाह ने किया JNU का जिक्र, बोले- जो देश विरोधी नारे लगाएगा उसका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा Image Source : PTI (FILE)

जबलपुर। JNU में हाल ही में हुई हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी का माहौल बेहद गर्म है। JNU को लेकर पूरे देश में जमकर चर्चा हो रही है। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह CAA के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर में थे। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान JNU का जिक्र करते हुए कहा, “JNU में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए, उन्होंने नारे लगाए ‘भारत तेरे टुकड़े हों एक हजार, इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह’। उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं डालना चाहिए? जो देश विरोधी नारे लगाएगा उसका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा।”

जबलपुर रैली में अमित शाह ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कपिल सिब्बल, कांग्रेस के वकील कहते हैं कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए, अरे सिब्बल भाई जितना दम हो राक लो, 4 महीने में आसमान को छूता हुआ राम मंदिर का निर्माण होने वाला है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत